Search

 
 
 

किसानों को राहत : रांची के सुविधा केंद्रों में शुरू हुई तरबूज की बिक्री

 

Ranchi : कोविड काल में किसान अपनी उपज बेचने में असमर्थ हैं. राज्य सरकार और प्रशासन ऐसे में उनकी सहायता की पहल कर रहे हैं. रांची जिले में प्रशासन ने तरबूज बिक्री के लिए सुविधा केंद्रों और मोबाइल वैन की शुरुआत की. पंडरा बाजार समिति में मंगलवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की ने प्रशासन द्वारा बनाए गए सुविधा केंद्र पर तरबूज बिक्री की शुरुआत की. इसके बारे में जानकारी देते हुए पंडरा बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि केंद्र पर कुल 6 क्विंटल तरबूज मंगाये गये थे. दो घंटे में ही सारे तरबूज बिक गए.

इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/yas-mahatufan-rises-from-bay-of-bengal-odisha-jharkhand-bihar-and-other-states-have-impact/69644/">बंगाल

की खाड़ी से उठा ‘यास’ महातूफानः ओडिशा, झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में असर

हरमू डेली मार्केट सुविधा केंद्र पर बिके 18 टन तरबूज

हरमू डेली मार्केट के दो तरबूज सुविधा केंद्र बनाए गए हैं. इन दो केंद्रों के लिए किसानों से 18 टन तरबूज खरीदे गये थे. इस केंद्र पर बिक्री के लिए तरबूज लोहरदगा के किसान मंटू, सचिन, कुमार चंचल और खूंटी के बालेश्वर से खरीदे गये थे. तरबूज की बिक्री में रांची चैंबर ऑफ कॉमर्स और आलू प्याज थोक विक्रेता संघ पंडरा के व्यापारियों ने पूरा सहयोग दिया.

इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-freed-four-year-old-child-from-the-clutches-of-kidnappers-ransom-was-demanded-for-15-lakhs/69486/">चतरा

पुलिस ने चार साल के बच्चे को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, 15 लाख मांगी गई थी फिरौती

ई-नाम पोर्टल पर भी की जा रही तरबूज बिक्री

इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार का ई-नाम पोर्टल पर भी रांची जिले के किसान तरबूज आसानी से बेच रहे हैं. बिजुलिया गांव के रामचंद्र महतो और काली महतो ने पोर्टल के जरिये 40 क्विंटल तरबूज बिक्री की. व्यापारी परमानंद चौधरी ने 30 क्विंटल और नेहा पटवारी ने 10 क्विंटल तरबूज की खरीदारी की.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही