Ranchi : लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच झारखंड हाईकोर्ट से भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने गोवंश तस्करी करने वालों के साथ मारपीट के आरोप में उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. दरअसल निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर जिले के मनोहरपुर थाना में पिछले वर्ष कांड संख्या 281/23 दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी होने के बाद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में सुनवाई हुई. [wpse_comments_template]
निशिकांत दुबे को झारखंड HC से राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)