Search

 
 
 

शिंदे गुट को राहत : स्पीकर ने शिंदे गुट के विधायकों को ठहराया योग्य

 
Mumbai : महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 16 विधायकों को योग्य ठहरा दिया है. इससे उद्धव गुट को झटका लगा है. स्पीकर ने कहा कि, शिंदे गुट ही असली शिवसेना है और उद्धव ठाकरे भी पार्टी नियमों के तहत ही पार्टी के नेता बने थे. स्पीकर के इस फैसले से मौजूदा सीएम शिंदे को बड़ी राहत मिली है. अगले एक साल तक शिंदे गुट सुकून से रहेगी और इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों होने हैं. बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 39 विधायकों ने शिवसेना से बगावत कर दी थी. इसके बाद शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना ली थी. शिंदे सीएम बने और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे. इसके बाद उद्धव गुट ने दल-बदल कानून के तहत शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुये याचिका दायर की थी. यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-76.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही