Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहत: CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू के विश्वनाथ को घंटे भर में मिली मदद

Advertisement
Advertisement

मनरेगा में मिलेगा रोजगार

Palamu: ट्विटर के जरिए की गयी शिकायत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गयी. इसके तहत तरहंसी प्रखंड के धूमा निवासी विश्वनाथ भुइंया को बीडीओ सच्चिदानंद महतो द्वारा तत्काल 20 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम गेहूं, 5 किलो आलू और 500 ग्राम सरसों का तेल दिया गया. साथ ही राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चालू कर दी गयी. वहीं विश्वनाथ को गांव में ही मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/2-killed-in-petrol-car-and-collision-with-auto/69279/">पलामू

: पेट्रोलिंग गाड़ी और बारातियों से भरी ऑटो में टक्कर, 2 की मौत

भुखमरी की स्थिति थी

दरअसल मंगलवार को ट्विटर के जरिए राहुल कुमार दुबे नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को विश्वनाथ भुइयां के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने से संबंधित शिकायत की थी. मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि विश्वनाथ के परिवार को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है. परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति है. उन्होंने मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.  मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही उपायुक्त पलामू को तत्काल परिवार को राहत पहुंचाने और जरूरी सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया. इसके बाद जल्द ही इसका पालन किया गया और पीड़ित परिवार को सारी सामग्री दी गयी.

ग्रीन राशन कार्ड जारी करने के निर्देश

सीएम के निर्देश के बाद तरहंसी बीडीओ ने संबंधित स्वयंसेवक, राशन डीलर और पंचायत समिति सदस्य के माध्यम से विश्वनाथ भुइयां काे राशन उपलब्ध कराया. इस दौरान बीडीओ ने तत्काल ग्रीन राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया. वहीं विश्वनाथ को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध करवाने को लेकर रोजगार सेवक को निर्देश दिया. इसके बाद ऑन स्पॉट विश्वनाथ भुइयां का आधार कार्ड और बैंक खाता संबंधित दस्तावेज लिए गये और प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. इस तरह मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा विश्वनाथ भुइयां को एक घंटे के भीतर मदद पहुंचायी गयी.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- “यास”">https://lagatar.in/ranchi-dc-alerts-departments-to-deal-with-yas-48-hour-backup-ready-in-hospitals/69550/">“यास”

से निपटने के लिए रांची DC ने विभागों को किया अलर्ट, अस्पतालों में 48 घंटे का बैकअप तैयार

इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-commissioner-inspected-the-boundaries-of-latehar-district-directed-to-strictly-follow-the-guideline/69099/">पलामू

आयुक्त ने लातेहार जिले की सीमाओं का लिया जायजा, गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-three-including-two-criminals-of-ranchi/68915/">रांची

के दो अपराधी समेत तीन से NIA कर रही पूछताछ

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही