Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहत : WHO का बड़ा एलान- खत्म हो गया कोरोना!

New Delhi  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कोरोना के खत्म होने की घोषणा की. कहा कि कोरोना अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया. हालांकि अभी भी लोगों को सर्तक रहना होगा. इसको लेकर इमरजेंसी कमेटी की 15वीं बैठक में फैसला लिया गया डब्लयूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस ने कहा, कल इमरजेंसी कमेटी की 15वीं बार बैठक हुई. इसमें सिफारिश की गई कि मैं दुनिया में कोविड-19 के वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से बाहर होने का एलान कर दूं. मैंने उनकी सलाह मान ली है.

कोरोना अभी भी ग्लोबल हेल्थ थ्रेट बना हुआ है

डब्लूयएचओ ने बताया कि 30 जनवरी 2020 को कोविड को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था. हालांकि WHO ने साफ किया है कोरोना अभी भी ग्लोबल हेल्थ थ्रेट बना हुआ है. डब्लयूएचओ के मुताबिक, जब कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था, तो चीन में 100 से कम कोरोना केस आए थे और किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन तीन साल बाद जान जाने का आंकड़ा बढ़कर 70 लाख पहुंच गया. हमें लगता है कि इसमें करीब 2 करोड़ लोगों की जान गई होगी.

अभी सर्तक रहने की जरूरत है

डब्लूयएचओ ने कहा कि कोरोना को पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी को हटाने का फैसला पिछले एक साल में हुए कोविड के केस में गिरावट को देखते हुए लिया गया है. स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोविड का इतना बड़ा असर हुआ कि स्कूल से लेकर ऑफिस तक बंद रहे. कई लोग इस दौरान तनाव और चिंता से गुजरे. इसने विश्व की अर्थव्यवस्था को भी नष्ट कर दिया. डब्लयूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस ने कहा कि कोरोना को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल से हटाने का मतलब ये नहीं है कि कोविड खत्म हो गया है. पिछले हफ्ते ही कोविड हर तीन मिनट में एक की जान ले रहा था. अभी भी नए वेरिएंट आ रहे हैं. ऐसे में सर्तक रहने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें – उम्र">https://lagatar.in/janata-darbar-of-former-mp-prabhunath-singh-serving-life-imprisonment-in-rims/">उम्र

कैद काट रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का रिम्स में लग रहा जनता दरबार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही