Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धर्म परिवर्तन समाज और संस्कृति पर सीधा हमलाः गिरिराज

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह धर्म परिवर्तन के मामले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने प्रदेश में धर्म परिवर्तन मामले पर कहा है कि ये यह समाज और संस्कृति पर सीधा हमला है. इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा. गिरिराज सिंह ने बक्सर मोतिहारी लखीसराय में किस तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है, ये सब जानते हैं. अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर गिरिराज सिंह ने कहा कि बक्सर समेत बिहार के कई जिलों में पादरियों के जरिए धर्म परिवर्तन का धंधा जोरों पर है. यह समाज और संस्कृति पर सीधा हमला है. हम सभी हिंदुओं को सजग रहना चाहिए और सरकार को फौरन सख्त कदम उठाने चाहिए और ऐसे गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि भोजपुर जिले के रानीसागर में 10% दलित-अतिपिछड़ों पर 90% मुसलमानों द्वारा अत्याचार हो रहा है. यह अस्वीकार्य है. मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि तुरंत कार्रवाई हो. मैं भी समय निकाल कर अपने दलित और पिछड़े भाइयों से मिलने जाऊंगा. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद ने कहा कि मुसलमान के जरिए दलित और पिछड़े पर अत्याचार हो रहे हैं. इस पर तेजस्वी और कांग्रेस की चुप्पी क्यों है? किस तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा है. इस पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी कांग्रेसी की जुबान नहीं खुलेगी. इसे भी पढ़ें - गोधरा">https://lagatar.in/film-the-sabarmati-report-made-on-godhra-incident-is-tax-free-in-madhya-pradesh/">गोधरा

कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही