Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धार्मिक आयोजनों से आती है समाज में समृद्धि: बैद्यनाथ राम

Latehar: शिक्षा सह उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम श्रीजन्माष्टमी पर धर्मपुर मुहल्ले में आयोजित भगवती जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. भगवान श्री कृष्ण का अवतार समाज से असुरी शक्तियों का नाश करने के लिए हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण सभी लीलाओं में पारंगत थे. उन्होंने बाल काल से ही असुरों का नाश शुरू कर दिया था. मौके पर जय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिन्हा, पंकज सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार,उपेंद्र पासवान, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, किरण चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

राधाकृष्ण मंदिर में किया गया कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन

जन्माष्टमी के रात शहर के बीचोबीच राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण व राधा का बाल रूप धारण कर लोगों को खुब प्रभावित किया. इस मौके पर बाल कलाकारों के द्वारा गीतों पर कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गयी. मंच का संचालन कंचन कुमारी ने किया. कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर सुवर्णा कुमारी व राजकुमार (राधाकृष्णन नृत्य), द्वितीय पुरस्कार सुमीत व आयुषी (अघोरी झांकी) व तीसरा पुरस्कार आयुषी गुप्ता व सुकृति कुमारी (राधा कृष्णन नृत्य) ने प्राप्त किया. समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, विजय प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद अग्रवाल आदि ने पुरस्कारों का वितरण किया.

मनोकामना सिद्धि मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन

शहर के थाना चौक के मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भजन व कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर अशोक कुमार महलका व भुनेश्वर साहु की मंडली ने भजन प्रस्तुत किया. प्रारंभ अशोक महलका ने गणेश वंदना से किया. मंडली में बमशंकर सिंह, नागेश्वर यादव, देवनंदन पंडित व रामदेव यादव समेत कई लोग शामिल थे. मंदिर में देर रात्रि तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही