Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आती है समृद्धि: बैद्यनाथ राम

Advertisement
Advertisement
Latehar: विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक व अध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र कें सुख व समृद्धि आती है. विधायक महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से निकली शिव बारात में शामिल हुए. इससे पहले उन्होने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की. विधायक ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव हैं. इसलिए महादेव कहलाते हैं. उन्होंने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था. विधायक ने महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र के लोगों की कुशलता व समृद्धि की कामना की. बारात मंदिर परिसर से निकल कर चेकनाका मोड़ के बाद थाना चौक पहुंची. उसके बाद मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची. इस दौरान बाहर से आये कलाकारों ने भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-follow-reservation-rules-in-abua-housing-allotment-alamgir/">साहिबगंज

: अबुआ आवास आवंटन में आरक्षण निमयों का पालन करें– आलमगीर

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

काली मंदिर मोड़ पर शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार, शंकर साव, त्रिभुवन पांडेय, मनोज दास शर्मा, सुदामा प्रसाद गुप्ता, मदन सिंह, राजू रंजन सिंह, संतोष अग्रवाल, विक्रांत सिंह, सुनील शौंडिक, मुकेश पांडेय, राजेश अग्रवाल, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, विवेक गुप्ता, कौशल पांडेय, चन्दन कुमार जी, उज्जवल पांडेय, राजन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, दया पांडेय व मुकेश कुमार समेंत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-led-bharat-jodo-nyaya-yatra-reached-chhota-udaipur-and-bharuch/">गुजरात

: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोटा उदयपुर और भरूच पहुंची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही