Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के संकट मोचन मंदिर में नहीं खोलने देंगे धार्मिक न्यास बोर्ड का कार्यालय : महंथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी के संकट मोचन मंदिर में धार्मिक न्यास बोर्ड की नई कमेटी के पदभार ग्रहण पर महंत समाज ने एतराज जताया है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर मंदिर के महंथ  श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास त्यागी ने यहां धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा कार्यालय खोले जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, मंदिर में धार्मिक न्यास बोर्ड का कार्यालय खोलने के लिए जगह नहीं दी जाएगी.

धर्म से जुड़े हुए लोगों को ही यहां बैठना चाहिए- सीपी सिंह

इस मौके पर मौजूद विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बोर्ड धर्म प्रेमियों के लिए होता है. यह सनातन धर्म पर विश्वास करने वालों के लिए है. जो धर्म प्रेमी होते हैं, जो देवी- देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं और उसमें सहयोग करते हैं, वैसे लोगों को ही धार्मिक न्यास में जगह देना चाहिए. उसका सदस्य बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मंदिर लगभग 50 सालों से निर्मोही अखाड़ा के साधु- संत समाज द्वारा चलाया जा रहा है. मंदिर का प्राचीन इतिहास है. उस समय स्वरूप छोटा था. अभी यह बड़ा स्वरूप ले चुका है. मंदिरों में पूजा- पाठ साधु -संत द्वारा होता है और धार्मिक कार्य होता है. धर्म की बात होती है. धर्म से जुड़े हुए लोगों को ही यहां बैठना चाहिए. कहा कि जय श्री राम के नारे से कान फट जाता है, जैसा बयान देने वाले मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करना सनातन धर्म पर एक तरह से हमला.
इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/ranchi-insas-bullet-recovered-from-bag-of-a-passenger-going-from-airport-to-bengaluru-one-arrested/">BIG

NEWS : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही