Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंजीनियर एजेंसी के भरोसे, पानी के लिए लोग हलकान

  • दो दिनों से शहर के 90 फीसदी इलाके में वाटर सप्लाई ठप
  • 30 मई को हुआ लीकेज अब तक दुरूस्त नहीं किया जा सका
Ranchi: रूक्का प्लांट और वितरण क्षेत्र में ऑपरेशन मेंटेनेंस का काम संभाल रही एजेंसी एपीसीएल पूरी तरह से फेल साबित हो रही है. गर्मी के दिनों में भी दो-तीन दिनों तक वाटर सप्लाई ठप हो जा रही है. एजेंसी दो-दो दिनों में भी पाइप लाइन की मरम्मति नहीं करा पा रही है. इंजीनियर भी एजेंसी के भरोसे ही चल रहे हैं. अपनी जवाबदेही लेना नहीं चाहते हैं. एक बार फिर इस गर्मी में लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. रांची में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर पूरी निर्भरता वाटर सप्लाई पर ही है. एक दिन वाटर सप्लाई नहीं होने से कई क्षेत्रों में गंभीर पेयजल संकट से लोगों को सामना करना पड़ता है. विगत दो दिनों से शहर के बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. समस्या फिर वही रूक्का से निकलने वाले राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज. मजे की बात यह है कि यह लीकेज 30 अप्रैल को रात में हुई. मगर, अब तक इसे दुरूस्त नहीं किया जा सका है. अब मजदूर दिवस का हवाला देकर 1 मई को काम नहीं होने की बात कही जा रही है. इसे पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-students-union-met-the-registrar-read-three-news-of-hazaribagh-and-chatra-together/">झामुमो

छात्र संघ ने कुलसचिव से की मुलाकात समेत हजारीबाग और चतरा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

28 करोड़ में तीन साल के लिए दिया गया एजेंसी को जिम्मा, मगर गर्मी में व्यवस्था सामान्य करने में रही फेल

बाहर की कंपनी एपीसीएल को 28 करोड़ में रूक्का डिविजन के अधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित इसके सभी राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मति का कार्य दिया गया. मगर एजेंसी पूरी गर्मी में व्यवस्था सामान्य करने में विफल साबित रही है.

दो दिनों से शहर में आपूर्ति ठप

30 अप्रैल को रूक्का से निकलने वाले पाइप लाइन में लीकेज के कारण शहर की वाटर सप्लाई चरमरा गयी है. रूक्का से पर्याप्त पानी बूटी जलागार को नहीं भेजा जा रहा है. इसके कारण दो दिनों से शहर में आपूर्ति ठप है. कहीं-कहीं आपूर्ति हो भी रही है तो आंशिक. इसके कारण स्थिति और गंभीर हो गई है. बतातें चलें कि रूक्का से शहर के 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में वाटर सप्लाई होती है. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-agreement-reached-in-laborers-death-management-agreed-to-pay-13-50-lakh-compensation/">आदित्यपुर

: मजदूर की मौत मामले में हुआ समझौता, 13.50 लाख मुआवजा देने पर प्रबंधन ने जताई सहमति

इन क्षेत्रों में ठप है वाटर सप्लाई

रूक्का से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र बरियातू रोड, कोकर, दीपाटोली, कांटा टोली, एमईएस नामकुम, बहु बाजार, चुटिया, लोवाडीह, मेन रोड, हिंदीपीढ़ी, पुरानी रांची, लालपुर, थड़पकना, अपर बाजार, मोरहाबादी, रातू रोड, पिस्का मोड़, गाड़ीखाना चौक, केशव नगर, पहाड़ी मंदिर एरिया, मधुकम, कुम्हार टोली, आंनद नगर, कैलाश नगर, महुआ टोली व आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से वाटर सप्लाई ठप है. इसके कारण वाटर सप्लाई पर निर्भर रहने वाले क्षेत्र में जलसंकट हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही