Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 16 मई को होगी अंतिम बहस

Ranchi :  भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित रूप से टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत मंगलवार यानी 16 मई तक बरकरार रहेगी. राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की है. (पढ़ें, दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-manish-sisodias-custody-extended-till-june-2/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला : कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी 2 जून तक बढ़ायी)

रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर हाईकोर्ट लगा चुका है रोक 

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुजनाथ की अदालत में राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा. वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा. बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगा चुका है. यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक चुनावी रैली में कथित रूप से टिप्पणी करने से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-cbse-10th-board-result-released-93-12-students-passed/">Breaking

: CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही