Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेमडेसिविर कालाबाजारी मामलाः HC ने CID ADG से पूछा-आप डर तो नहीं रहे? कोई जांच प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रहा ?

Advertisement
Advertisement

Ranchi: रेमडेसिविर कालाबाज़ारी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीआईडी के एडीजी अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए. अदालत ने उनसे कई बिन्दुओं पर सवाल किये. जिनका जवाब सीआईडी के एडीजी ने अदालत को दिया और अदालत को आस्वश्त किया कि इस मामले की जांच सही दिशा में हो रही है.

इसे भी पढ़ें -कोविड">https://lagatar.in/the-high-court-sought-a-detailed-affidavit-from-the-government-on-the-petition-to-give-the-bodies-of-the-dead-people-from-kovid-to-the-relatives/80945/">कोविड

से मृत लोगों के शव परिजनों को देने की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत शपथपत्र

हाईकोर्ट के सवाल पर एडीजी का जवाब

हाईकोर्ट- एक अधिकारी ने अपने बॉडीगार्ड के माध्यम से रेमडेसिविर जुगाड़ करवाया इस बिंदु पर जांच हो रही है?

एडीजी-हम सभी पहलुओं को देख रहे हैं, किसी को नहीं छोड़ा जायेगा.जितने भी लिंक हैं सबकी जांच की जा रही है. जांच के दायरे में जो भी आएगा उसे खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी. 

हाईकोर्ट -आपको डर लग रहा है? जांच के दौरान किसी से प्रभावित हैं या जांच को कोई प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है ?

एडीजी-बिल्कुल नहीं हम प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रहे हैं.हम सभी बिन्दुओं को अदालत के समक्ष ले आएंगे.

अगली सुनवाई 17 जून को होगी

अदालत ने एडीजी के जवाब पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि हमें आपकी जांच पर भरोसा है,हम आश्वस्त हैं कि आप बेहतर ढंग से इस मामले की जांच करेंगे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी.झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डा रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सरकार का पक्ष रखा. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सीआईडी के एडीजी को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था. अदालत ने तल्ख टिपण्णी करते हुए कहा कि अब तक की जांच देखकर ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों पर केंद्रित न होकर यह जांच सिर्फ छोटी मछलियों पर की जा रही है.

इसे भी पढ़ें - उर्वरक">https://lagatar.in/fertilizer-scam-case-ed-arrests-rjd-mp-ad-singh-in-delhi/80925/">उर्वरक

घोटाला मामला : ईडी ने आरजेडी सांसद एडी सिंह को दिल्ली में किया गिरफ्तार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही