Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेमडेसिविर कालाबाजारी मामला : हाईकोर्ट ने पूछा जांच कहां तक पहुंची? SIT प्रमुख अनिल पालटा ने दी पूरी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले की सुनवाई हुई. . सुनवाई के दौरान अदालत शुरुआत की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ. इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच कर रही एसआईटी टीम के प्रमुख वरीय आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा को चलती सुनवाई के दौरान वीसी के जरिये उपस्थित होने का निर्देश दिया. जिसके बाद अनिल पालटा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अदालत को पूरी जानकारी दी. अनिल पालटा द्वारा दी गयी विस्तृत जानकारी से हाईकोर्ट सन्तुष्ट दिखा और जल्द से जल्द जांच पूरी करने का निर्देश दिया. अनिल पाठक द्वारा अदालत को बताया गया कि जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है इसमें कई बिंदू जुड़ते जा रहे हैं और उन सभी बिंदुओं पर एसआईटी की टीम क्रमवार तरीके से जांच कर रही है, और सभी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-old-woman-dies-due-to-drowning-in-river-police-engaged-in-investigation/142070/">धनबाद

:  नदी में डूबने से वृद्धा की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

एसआईटी की टीम रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले की जांच बेहतर तरीके से कर रही

इस मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने सरकार का पक्ष रखा और अदालत को बताया कि एसआईटी की टीम रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले की जांच बेहतर तरीके से कर रही है. इसे भी पढ़ें -नर्सों">https://lagatar.in/nurses-uproar-demonstration-in-mgm-hospital-to-give-three-months-salary-and-incentive-amount-for-corona-period/141947/">नर्सों

का हंगामा : एमजीएम अस्पताल में तीन माह का वेतन और कोरोना काल का प्रोत्साहन राशि देने के लिए किया प्रदर्शन

हाईकोर्ट ने स्वंत:  संज्ञान लिया था 

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिविर समेत अन्य महत्वपूर्ण दवाइयों की कालाबाजारी की खबरों पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था. जिसे जनहित याचिका में तब्दील कर झारखंड हाई कोर्ट सुनवाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें -टाटा">https://lagatar.in/tata-motors-again-took-block-closure-on-august-31-the-fifth-closure-this-month/142056/">टाटा

मोटर्स में फिर 31 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर, इस माह पांचवां क्लोजर लिया गया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही