Search

 
 
 

हातमा के मसना हड़गड़ी में पूजा कर पूर्वजों को किया याद

 
Ranchi : मोराहबादी के हातमा मौजा के सैकड़ों आदिवासियों ने परिवार की खुशहाली के लिए सोमवार को ढोल- नगाड़े के साथ हातमा मसना हड़गड़ी में पूजा कर पूर्वजों को याद किया. इस दौरान पूर्वजों के नाम पर पत्थर पर पुष्प अर्पित किया गया. अरवा चावल का पीठा बनाकर पूर्वजों के नाम से भोग चढ़ाया गया. सफेद झंडा गाड़कर पूर्वजों का नामकरण किया गया. मसना हड़गड़ी पूजा सुकरा पाहन और जगलाल पाहन के नेतृत्व में की गई. इसमें मोरहाबादी के पांच टोला के आदिवासी महिला पुरुष शामिल हुए. मौके पर कुलदीप पाहन, बबलू मुंडा, निर्मल पाहन, कमलदीप पाहन,अरुण पाहन, शंकर रुंडा, नारायण बिन्हा, मनोज कच्छप, श्याम उरांव, मंथन रूंडा, आशिष उरांव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/one-year-of-corona-on-january-9-there-were-23328-active-patients-in-the-state-6-died/">कोरोना

के एक सालः 9 जनवरी को राज्य में थे 23328 सक्रिय मरीज, 6 की हुई थी मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही