Search

सौर ऊर्जा से प सिंहभूम के दुर्गम गांव हुए रौशन, मिल रहा योजनाओं का लाभ

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा- निर्देश में पश्चिमी सिंहभूम के सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों को अब मूलभूत सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे वे दशकों तक वंचित थे. सरकार की संवेदनशीलता की वजह से यह संभव हो पा रहा है. अब दुरूह गांव तक सरकार और सरकार की योजनाएं भी पहुंच रही हैं. नक्सल प्रभाव में रहे चाईबासा की आबो हवा को बदलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. जिले के दुर्गम क्षेत्रों में संचालित पुलिस पिकेट एवं सीआरपीएफ कैंपों में बिजली उपलब्ध नहीं रहने की समस्या को देखते हुए 13 पुलिस पिकेट एवं कैंप में 25 केडब्ल्यूपी क्षमता के सौर ऊर्जा आधारित ऑफ ग्रिड पावर प्लांट लगाया गया है. इससे बिजली के उपकरणों के संचालन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो गयी है.

सुदूर गांवों में लगाये जा रहे मेडिकल कैंप

दूसरी ओर, चाईबासा के घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर गांवों में जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है. अंजदबेड़ा, टोन्टो, तग्रातुम्बाहाका जैसे दर्जनों गांव हैं, जहां कैंप का आयोजन विगत दिनों हुआ है. इसमें सदर अस्पताल, चाईबासा की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित ग्रामीणों का इलाज किया गया. पश्चिमी सिंहभूम के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्या और शिकायतों के समाधान के जिला मुख्यालय आना पड़ता था. अब उनके लिए पब्लिक हेल्प सेल नंबर- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376, ईमेल आईडी apkasahayakdcws@gmail.com का शुभारंभ किया गया है. इस पोर्टल पर दर्ज समस्याओं को निष्पादित करने में जिला प्रशासन को काफी मदद मिलेगी. युवाओं को शिक्षा के साथ शारीरिक तौर पर दक्ष बनाने के उद्देश्य से 28 आवासीय शिक्षण संस्थान में ओपन जिम स्थापित किये गये हैं. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-transfer-posting-of-104-electricity-officers-see-full-list/">रांचीः

104 बिजली अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//