Ranchi : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव कार्य से हटाये जाने के चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सिंह की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान डीसी की ओर से गौरव राज ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि चुनाव आयोग को इस तरह का आदेश पारित करने का अधिकार नहीं हैं. इस पर कोर्ट ने आयोग से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-two-months-interim-bail-from-supreme-court-bail-with-many-conditions/">BREAKING
: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत [wpse_comments_template]
देवघर DC को चुनाव कार्य से हटाने का मामला : HC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Leave a Comment