Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा को सत्ता से हटाओ, नौकरी पाओ : तेजस्वी यादव

Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद अनुमंडल कर्पूरी मैदान में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी ने राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. मौके पर पलामू लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुइया व राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव मौजूद रहे. वही अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ के सहारे राज किया है. कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं किया गया. तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में गरीबी, बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-workers-should-strengthen-the-booth-victory-is-sure-vinod-pandey/">झामुमो

कार्यकर्ता बूथ को करें मजबूत, जीत सुनिश्चित : विनोद पांडेय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-10-at-17.41.34_2915e441-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

गैस सिलेंडर 500 रूपये में मिलेंगे : तेजस्वी 

तेजस्वी यादव ने भरोसा दिया कि केंद में गठबंधन की सरकार बनने के बाद गरीब घर की बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये और गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में 17 महीना में 5 लाख युवाओं को नौकरियां दी गयी. महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रतिवर्ष देश मे 1 करोड लोगों को नए रोजगार के अवसर पैदा कर सरकारी नौकरी दिया जायेगा. गरीब परिवार को 5 किलो की जगह पर 10 किलो राशन देगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल में जो भी उनके विरोध में बोला उसे वह सीबीआई और इडी से डराने की कोशिश की गयी. वहीं झूठे मुकदमे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया. वही बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी के मुकेश साहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ खरीद फरोख्त में विश्वास रखते हैं. इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि वे नरेंद्र मोदी की सरकार को सता से हटा देंगे. इस मौके पर पलामू लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुइया व राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-wave-of-india-alliance-across-the-country-modis-promises-proved-to-be-a-jumla-champai/">साहिबगंज

: पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर, मोदी के वादे जुमला साबित हुए- चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही