Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल्द दूर करें बिजली संबंधी समस्या, नहीं तो विभाग के खिलाफ लिखेंगे : नमन विक्सल कोंगाड़ी

Simdega : बुधवार को कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के आह्वान पर विभागीय अधिकारियों संग वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 100 यूनिट बिजली फ्री योजना, डबल बिजली बिल, सूद माफी योजना, खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर बदलने, विद्युत विहीन गांवों में विद्युतीकरण करने, मीटर लगाने संबंधी समस्या को विधायक ने रखा और सभी समस्याओं को दूर करने को कहा. विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है. लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों की इन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए, नहीं तो मुझे विभाग के खिलाफ लिखना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा में मैंने बिजली संबंधी समस्या को उठाया था, तब विभाग ने गलत सूचना देकर प्रभारी मंत्री से जवाब दिलवाया, जो गलत है. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल है, इसलिए विभाग इन सारी मुद्दों पर जवाब दे. इसे भी पढ़ें :  पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-prabhunath-singh-and-dinanath-singh-referred-to-aiims-for-better-treatment/">पूर्व

सांसद प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ सिंह बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर

समस्याओं का जल्द होगा समाधान : सहायक अभियंता

इन समस्याओं को लेकर विभाग के सहायक अभियंता ने जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से मैं विभाग के त्रुटि से इंकार नहीं कर सकता है. जहां तक बिजली बिल माफ करने का सवाल है तो 100 यूनिट से एक भी ज्यादा बिल आएगा तो पूरा भुगतान करना होगा. वहीं जिनका डबल बिल आ रहा है, उनका एक बिल माफ होगा. उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मरों को विभाग द्वारा बदला जाएगा. साथ ही सूद माफी को लेकर भी कार्य किया जा रहा है. माफी के बाद बची शेष राशि उपभोक्ता को एक मुश्त या 5 किश्तों में जमा करना होगा. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमी आलम, रावेल लकड़ा, जाॅनसन मिंज, जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, वाहिद, बिपिन, पंकज मिंज, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, अशफाक आलम, प्रेम दास, सुशील जड़िया, बर्थलोमी तिर्की, शिशिर मिंज, नोमिता बात, पुष्पा कुल्लू, श्यामलाल प्रसाद आदि मौजूद थे. मौके पर बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक लिखित आवेदन कार्यपालक अभियंता को दिया गया. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही