Search

 
 
 

कोडरमा से लौटने तक बरही की सड़कों से हटाएं अतिक्रमण : रविन्द्र तिवारी

 
Hazaribagh: एनएचएआई के सड़क सुरक्षा परिषद सदस्य रविन्द्र कुमार तिवारी कोडरमा जाने के क्रम में बरही चौक पर रूके. उन्होंने चौक पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ डीटीओ और एनएच के पदाधिकारी भी थे. बरही चौक के इर्द-गिर्द लगे जाम व बाजार को देखकर वह नाराज हो उठे. मौके पर एसडीओ पूनम कुजूर से अतिक्रमण नहीं हटने का कारण जानना चाहा. उन्होंने कहा कि जब रैयतों को मुआवजा दिया जा चुका है, तो अब तक जमीन को अतिक्रमित कर सड़क बाधित करने का क्या औचित्य है? इस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई या कार्रवाई में क्या समस्या है? फुटकर विक्रेताओं को बाजार के लिए सुराक्षित स्थान उपलब्ध करवाने के लिए सीओ को भी निर्देश दिया. साथ ही कोडरमा से लौटने तक सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से फोर लेन बनाए गए हैं, बावजूद एक भी लेन खाली नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बरही चौक झारखंड की रैली है. यहां देश के हर कोने के लिए मार्ग खुलते हैं. इसे हर हाल में अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं नहीं बन सके. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सड़क सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने का अपील की. उनके जाने के तुरंत बाद ही स्थानीय प्रशासन ने सड़क पर लगे दुकानों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी. सीओ की ओर से अतिक्रमण हटाने संबंधित घोषणा की जाने लगी.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही