Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रत्येक टोले से हनुमान वीर निकालें- गिरिनाथ सिंह

Garhwa :  तीन दिवसीय एकल विद्यालय के आचार्यों का जिलास्तरीय वर्ग शिविर का आयोजन स्थानीय राज्यकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन भगवान हनुमान जी की आरती के गायन के साथ पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने किया. इस मौके पर वनवासी कल्याण केन्द्र के प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुलपानी सिंह, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अशर्फी चौधरी, सूर्य देव प्रजापति, अवध यादव, राजीव कुमार यादव और रामनाथ राम भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:राज्यकर्मी">https://lagatar.in/state-workers-should-do-such-work-so-that-the-head-of-jharkhand-can-be-held-high-hemant-soren/">राज्यकर्मी

 ऐसा काम करें, जिससे झारखंड का सिर ऊंचा हो सके : हेमंत सोरेन

भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए आचार्यों की भूमिका अहम- गिरिनाथ सिंह

उपस्थित आचार्यों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए एकल विद्यालय के आचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इनके राष्ट्र भावना को हम नमन करते हुए आग्रह करते हैं कि देश को आगे बढ़ाने में वे आगे आकर समाज को सशक्त करें और समाज के प्रत्येक टोले से हनुमान वीर को निकालें. ताकि सनातनी दुश्मनों को सबक सिखाया जा सके. उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय के आचार्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर संस्कार और सभ्यता की जो बीज बो रहे हैं वह आने वाले दिन में फल के रूप में प्राप्त होगा और भारतवर्ष सशक्त बनेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/hhhh-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें:नीजी">https://lagatar.in/employment-of-75-percent-local-candidates-is-mandatory-in-private-sector-establishments-otherwise-action-will-be-taken-director/">नीजी

क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई- निदेशक

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तानी सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अशर्फी चौधरी, भाग शिक्षा प्राथमिक प्रमुख सूर्य देव प्रजापति, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अवध यादव, अंचल अभियान प्रमुख राजीव कुमार यादव, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख रामनाथ राम तथा जितेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही