Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बनी दुकानों को हटाएं : जीएम

Advertisement
Advertisement

रेलवे के महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Bokaro : दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने 13 अगस्त को बोकारो रेल सेक्शन का दौरा किया. इस दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कायों की जानकारी ली. उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से का जायजा लिया और स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बनी दुकानों को जल्द हटाने का निर्देश दिया, ताकि स्टेशन व आसपास साफ-सुथरा दिखे. जीएम करीब दो घंटे तक बोकारो रेलवे स्टेशन पर रुके और हर बिंदु पर जानकारी ली. इसके बाद कोटशिला के लिए रवाना हो गए. वहां से पुरुलिया तक बिछाई गई डबल लाइन का निरीक्षण करते वे आद्रा चले गए. बोकारो रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत. इससे पूर्व बोकारो पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक एके हलधर समेत अन्य अधिकारियों ने जीएम का स्वागत किया. जीएम के साथ आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम सहित जोन के वरीय अधिकारियों की टीम भी आई थी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-state-congress-general-secretary-visited-the-villages-and-found-out-the-problems/">साहिबगंज

: प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने गावों का दौरा कर जानी समस्याएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही