Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत के 48 घंटे के अंदर दूर करें जलसंकट- सचिव

Hazaribag : पेयजल समस्या की शिकायत यदि आ रही हैं, तो 48 घंटे के अंदर समाधान करें. टोल फ्री नंबर जारी कर इलाके से शिकायत प्राप्त करें ताकि पेयजल की समस्या नहीं हो. 2024 के मार्च तक हर एक घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है. इसे लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन ने मंगलवार को हजारीबाग में हाई लेवल मीटिंग करते हुए कई निर्देश दिए. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-and-nsa-doval-should-take-responsibility-for-pulwama-attack-former-indian-army-chief/">पीएम

मोदी और एनएसए डोभाल को पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : पूर्व भारतीय सेना प्रमुख
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन की अध्यक्षता में हजारीबाग में बैठक हुई. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की कमी ग्रामीण इलाकों में नहीं होनी चाहिए. नल जल योजना चलाई जा रही है. इस योजना में अगर कोई क्वालिटी के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. मुख्यमंत्री का आदेश है कि लोगों का विश्वास जीतिए और उन लोगों को भी अपना दायित्व पूरा करना है. उन्होंने कहा कि राज्य में सात टीम बनाई गई है, क्षेत्र में जाकर योजना को देखेंगे. अगर उसमें गड़बड़ी हुई, तो वह एक्शन भी ले सकते हैं. बैठक के दौरान जिले से आए पदाधिकारियों को कहा गया कि अभी गर्मी का मौसम है. चापाकल खराब होने की शिकायत मिल भी रही है. ऐसे में चापाकल की मरम्मत कराना बेहद जरूरी है. सचिव ने कहा कि छह माह में क्या प्रगति हुई है, उसे विभाग की साइट पर अपलोड भी करें. उन्होंने यह भी कहा कि मुखिया से संपर्क स्थापित करें ताकि सही जानकारी मिल सके. जल जीवन मिशन के तहत कई ठेकेदार काम कर रहे हैं. कई ठेकेदार ऐसे हैं, जिनकी रफ्तार बेहद धीमी है, तो कई ठेकेदारों की शिकायत आ रही है कि क्वालिटी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. अगर ऐसे ठेकेदार हैं, तो उन्हें ब्लैक लिस्ट में भी डाला जाएगा. बैठक में अपर सचिव सह निदेशक एसबीएम (जी) नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव पी एन मिश्रा और इंद्रदेव मंडल, अपर सचिव राजीव रंजन कुमार, डीसी नैंसी सहाय, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा, सलाहकार पीएमयू मधु कांत झा भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-18-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।18 APR।।हुजूर! 12 साल से नहीं मिला वेतन।।कब पकड़े जाएंगे ‘निर्भया’ के कातिल।।गर्मी फुल,बिजली गुल।।कोई माफिया नहीं धमका सकता-योगी।।क्या टूट जाएगी एनसीपी।।समेत कई खबरें और वीडियो।। 

चर्चा के दौरान प्रस्तुत की गई जिलों की फैक्ट फाइल 

बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि किन जिलों से कितनी शिकायतें आयी हैं, और उन शिकायतों का निवारण हुआ है. सबसे अधिक गिरिडीह-वन के 12 मामले अब तक पेंडिंग बताए गए. चतरा-10, धनबाद-8, रामगढ़-5, हजारीबाग-5, तेनुघाट-3 और गिरिडीह-2 के 2 मामले भी पेंडिंग हैं. हजारीबाग जिले में कुल 22,860 नलकूपों की संख्या है, जिसमें 1914 बंद पड़े हैं और 20,496 नलकूप चालू है. सबसे अधिक 164 बंद नलकूप सदर प्रखंड और सबसे कम 59 टाटीझरिया में हैं. रामगढ़ में कुल नलकूपों की संख्या 9032, जिसमें 1474 खराब और 7558 से जल मिल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही