Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खीरगांव मुक्तिधाम में महाकाली मंदिर का शुरू हुआ निर्माण, महाराष्ट्र के शिल्पकार देंगे भव्य आकार

महाराष्ट्र के शिल्पकार देंगे योगदान, तीन-चार वर्षों में पूरा होगा काम सदर विधायक और डीटीओ सहित कई गणमान्य लोगों ने पूजा कर किया कार्यारंभ Hazaribagh : हजारीबाग शहर के खीरगांव स्थित मुक्तिधाम में महाकाली मंदिर का नवनिर्माण मंगलवार को शुरू हुआ. मां काली मंदिर निर्माण समिति और माता के भक्तों के साथ पहली कड़ाही का मसाला और ईंट रखकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यारंभ कराया. इससे पूर्व उन्होंने माता के समक्ष मत्था टेककर हाजिरी लगाई और क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. साथ ही सभी लोगों ने माता का प्रसाद भी सामूहिक रूप से ग्रहण किया. इस काली मंदिर का निर्माण महाराष्ट्र के शिल्पकार करेंगे. आने वाले करीब तीन-चार वर्षों में यह मंदिर का नवनिर्माण कार्य पूर्ण होगा. उसके बाद मंदिर का भव्य स्वरूप दर्शनार्थियों के लिए बेहद ही आकर्षक होगा. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यहां काली मंदिर हजारीबाग के लोगों के लिए आस्था के केंद्र के साथ सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है. यहां दिव्य शांति की अनुभूति होती है. इस मंदिर के नव निर्माण और मंदिर परिसर का कायाकल्प होने से यह आने वाले समय में एक धाम के रूप में भी विख्यात होगा. इसे भी पढ़ें : डिप्टी">https://lagatar.in/why-not-deputy-speaker-many-illegal-including-rs-garden/">डिप्टी

स्पीकर क्यों नहीं?, आरएस गार्डन समेत कई अवैध, आरोग्यम प्रकरण : जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, 695 यूनिवर्सिटी, 34734 कॉलेजों को नैक की मान्यता नहीं समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
मौके पर विशेष रूप से डीटीओ विजय कुमार, मंदिर निर्माण समिति से जुड़े मनोज गुप्ता, समाजसेवी नारायण गुप्ता, मनोज नारायण भगत, रमेश सिंह, आनंद देव, कुलदीप कृष्णा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, नारद पांडेय, प्रदीप मालाकार, दीपक पसरिचा, रामप्रसाद, महादेव प्रजापति, विजय कुमार दास, भुलन राम, अनिल प्रसाद, सुमित प्रकाश उर्फ बिट्टू बाबा, राजू गोप, अनिल सिन्हा उर्फ अन्नी, सुशील सिंह, सुनील केशरी, सुरेश गोप, कृष्ण किशोर प्रसाद, विवेक सिंह, कन्हैया गोप, राजेश यादव, ललिता देवी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी देवी, गौतम पांडेय, दीपू यादव, सोनू कुमार गुप्ता, राजू यादव, मनीष गुप्ता, शशि गुप्ता, महादेव प्रजापति, सुरेश यादव, रोशन जोशी, दासो तुरी, रूपन देवी, शनि कुमार चौधरी, कुलदीप मोदी, रंजीत जायसवाल, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गुमला:">https://lagatar.in/gumla-bomb-explodes-in-hand-schoolboy-badly-scorched/">गुमला:

हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही