Search

 
 
 

धनबाद में ज्ञान विज्ञान समिति का सेमिनार 6-7 को, देश के नामी कृषि वैज्ञानिक लेंगे भाग

 
Dhanbad : देश में किसानों की समस्याएं व कृषि संकट के निदान को लेकर ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क व भारत ज्ञान विज्ञान समिति का सेमिनार 6 और 7 जनवरी को होगा. धनबाद के अग्रसेन धर्मशाला में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई नामी कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञ भाग लेंगे. यह जानकारी भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशीनाथ चटर्जी, वैज्ञानिक जागरूकता उप समिति के अध्यक्ष डॉ. डीके सेन, सिंफर के पूर्व निदेशक डॉ. अमलेंदु सिन्हा ने 4 जनवरी को धनबाद के लिंडसे क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने बताया कि अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के एग्रिकल्चर डेस्क की बैठक एवं सेमिनार में देश के 18 राज्यों से जाने-माने वैज्ञानिक शिरकत करेंगे. इनमें डॉ. दिनेश अब्रॉल, प्रो. पार्थिव बासु, अंशुमान दास, बीजी गोपीनाथ, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क की राष्ट्रीय महासचिव आशा मिश्रा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक डॉ. ओम प्रकाश भुरेठा मुख्य हैं. कार्यक्रम में देश व्याप्त कृषि संकट और इसके निदान तथा  किसान कमीशन जैसे विषयों पर चर्चा होगी. सिंफर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अमलेंदु सिन्हा ने कहा कि आने वाले दिनों में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के वैज्ञानिकों को जोड़कर कृषि के विकास पर काम करेगी. कोयला क्षेत्र में भी कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास होगा. प्रेसवार्ता में  ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के उपाध्यक्ष हेमंत जायसवाल, सचिव भोलानाथ राम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharias-tilkut-is-famous-in-entire-jharkhand-including-bihar-and-bengal/">धनबाद

: पूरे झारखंड सहित बिहार और बंगाल में मशहूर है झरिया का तिलकुट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही