Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाने-माने बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा का निधन, साहित्य और सांस्कृतिक जगत में शोक पसरा

Advertisement
Advertisement
Kolkata :  जाने-माने बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा  का निधन हो गया है. कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण  उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. रविवार देर रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 85 साल के थे. श्री गुहा   का जन्म 29 जून 1936 को कोलकाता में हुआ था. उनका बचपन पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के रंगपुर और बारीसाल जिलों में बीता. उनके चाहने वालों में शोक पसर गया है. इसे भी पढ़ें -करोड़ों">https://lagatar.in/road-of-sadar-hospital-costing-crores-turned-into-mud-doctors-and-patients-upset/">करोड़ों

की लागत वाले सदर अस्पताल की सड़क कीचड़ में तब्दील, चिकित्सक और मरीज परेशान

अप्रैल में वह कोरोना से संक्रमित हुए थे

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. बुद्धदेव गुहा लंबे समय से बीमार चल रहे थे.अप्रैल में वह कोरोना से संक्रमित हुए थे. इस महीने की शुरुआत में बुद्धदेव गुहा फिर से बीमार पड़ गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि उन्हें सांस की समस्या थी. मूत्राशय में भी संक्रमण पाया गया था. चार डॉक्टरों की टीम उन्हें देख रही थी, लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका.  बुद्धदेव गुहा के निधन से साहित्य और सांस्कृतिक जगत में शोक पसरा हुआ है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही