Search

 
 
 

मशहूर ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर नहीं रहे, 86 साल की उम्र में निधन

International News : अहम बात यह है कि उनकी आखिरी किताब एडम और ईव के वैश्विक रिलीज से ठीक एक दिन पूर्व उन्होंने दुनिया छोड़ दी.वह सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें लिखने वाले लेखकों में शांमिल थे. जानकारी के अनुसार जेफरी आर्चर झूठी गवाही के मामले में जेल जा चुके थे. इस घटना के कारण उनका जीवन विवादों में घिर गया था.
 
ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर (फाइल फोटो)

International News :   ब्रिटेन के मशहूर लेखक व पूर्व कंजर्वेटिव सांसद जेफरी आर्चर के निधन की खबर आयी है.उनके प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स ने जानकारी दी कि सोमवार को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

 

अहम बात यह है कि उनकी आखिरी किताब एडम और ईव के वैश्विक रिलीज से ठीक एक दिन पूर्व उन्होंने दुनिया छोड़ दी.वह सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें लिखने वाले लेखकों में शांमिल थे. जानकारी के अनुसार जेफरी आर्चर झूठी गवाही के मामले में जेल जा चुके थे. इस घटना के कारण उनका जीवन विवादों में घिर गया था.


  
 
जेफ्री आर्चर की पहली किताब नॉट ए पेनी मोर, नॉट ए पेनी लेस 50 साल पूर्व 1976 में प्रकाशित हुई थी. बाद में केन एंड एबेल सहित उनकी कई किताबें लोकप्रियता के चरम पर पहुंची.

 

 


वह ब्रिटेन की संडे टाइम्स बेस्टसेलर सूची में 14 साल से अधिक समय तक व न्यूयॉर्क टाइम्स की सूची में पांच साल से अधिक समय तक जमे रहे. हार्पर कॉलिन्स के अनुसार आर्चर की किताबों की, दुनिया भर में लगभग 30 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं.

 

 

जेफरी आर्चर ने लेखन में तो कामयाबी का झंडा तो गाड़ा ही, ब्रिटेन की राजनीति में भी पहचान बनाई . 1992 में थैचर के उत्तराधिकारी प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स का सदस्य बनाया था.   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही