Search

 
 
 

लाल हॉस्पिटल में प्रतिष्ठित डॉक्टर करेंगे घुटने की सर्जरी, सम्मेलन में होगा लाइव प्रसारण

 
Ranchi : इंडियन और्थोस्कोपिक सोसायटी द्वारा होटल बीएनआर चाणक्य में 25 फरवरी को घुटनों के लिगामेंट इंजरी को लेकर एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मलेन में रांची के प्रतिष्ठित हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे. वहीं स्पेशल गेस्ट के रूप में डॉ सुधीर कुमार, डॉ एस. एन. यादव और एडीडीएल प्रो. डॉ गोविंद गुप्ता उपस्थित रहेंगे. वहीं  रांची के कडरु स्थित डॉ लाल अस्पताल में डॉ. एस.आर. सुंदरराजन (कोयंबटूर), डॉ. संदीप बिरारीस (मुंबई), डॉ. राजीव रमन (कोलकाता) और डॉ.गुरुदेव कुमार (पटना) पांच घुटनों की सर्जरी मुफ्त में करेंगे. जिसका सीधा प्रसारण बीएनआर चाणक्या में आयोजित सम्मलेन में किया जायेगा. इस बात की जानकारी लाल हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ रोहित लाल ने दी.

खेलते समय हो जाती है घुटने में लिगामेंट इंजरी

डॉ रोहित लाल ने बताया कि खेलते समय घुटने में लिगामेंट इंजरी हो जाती है. जिसकी वजह से घुटना अनस्टेबल और कमजोर हो जाता है. इसका उपचार दूरबीन से किया जाता है. जिससे मरीज अगले दिन से ही चलने लगता है. वहीं सात से आठ दिनों में ग्राउंड में खेल भी सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही