Search

 
 
 

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन

पुणे के फार्महाउस में थोड़ी देर में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर

Lagatar  Desk : नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़कवासला के पास डोंजे गांव में स्थित उनके फार्महाउस पर किया जाएगा. पार्थिव शरीर शाम करीब 5:00 बजे पुणे पहुंचेगा, जिसके बाद अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी

अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार

Lagatar Desk : अभिनेता अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज,उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था.

 

मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें वेलकम और हाल ही में हाउसफुल 5 में साथ काम करने का मौका मिला. उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूगा.नाना जी सचमुच बेमिसाल थे. यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे.

रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, बोलें- आज एक युग का अंत हो गया

रितेश देशमुख

Lagatar Desk : अभिनेता रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि नाना के निधन की खबर ने उन्हें पूरी तरह से सुन्न कर दिया है. रितेश ने नाना की अदाकारी और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाना पाटेकर  के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

मल्लिकार्जुन खड़गे

Lagatar Desk : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने एक्स पर लिखा,दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर के निधन से गहरा दुख हुआ है.भारतीय सिनेमा में उनके शानदार अभिनय और बहुमुखी योगदान के साथ-साथ किसानों और वंचितों के प्रति उनकी संवेदना को हमेशा याद किया जायेगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा,उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

कांग्रेस ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया

नाना पाटेकर का निधन

Lagatar Desk  : कांग्रेस ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है.कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय सिनेमा के महत्वपूर्ण स्तंभ और लोकप्रिय अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिवार की गहरी संवेदनाएं उनके शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं.  कांग्रेस ने लिखा, अपनी नायाब अभिनय शैली की बदौलत, नाना पाटेकर जी जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे. विनम्र श्रद्धांजलि.

योगी आदित्यनाथ ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ

Lagtatar Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने अभिनेता को मशहूर कलाकार, सशक्त थिएटर अभिनेता और संवेदनशील समाजसेवी बताया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई. उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और उनके परिवार व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. 

नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Lagatar Desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने महान अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. कहा कि पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी. अमित शाह ने  कहा, नाना वे गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया.

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी

नाना पाटेकर निधन

National News : नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किया जायेगा. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगी. सरकार ने यह फैसला मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान को देखते हुए लिया गया है. 

नाना पाटेकर का निधन

National News :   जब चिकित्सक उनके फ्लैट पर पहुंचे थे तो वहां वो बेहोश पाये गये थे. अस्पताल की मेडिकल टीम ने नाना पाटेकर जांच कर सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की खबर पाकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है

 National News :  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर (75) का आज सुबह गोवा में निधन हो गया. नाना के पुत्र मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की खबर दी है. जानकारी के अनुसार नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी.

 


चिकित्सक उन्हें कार्डियक मसाज देकर मणिपाल अस्पताल ले गये थे. जब चिकित्सक गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे, तो वे बेहोश पाये गये थे. डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत का कारण गंभीर कार्डियक अरेस्ट था.  

 


डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर (CPR) देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. अस्पताल की मेडिकल टीम ने सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नाना पाटेकर को  मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. नाना ने  क्रांतिवीर, तिरंगा, परिंदा, अब तक छप्पन जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया था. वे अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते थे

 

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही