Search

 
 
 

88 साल की उम्र में मराठी के जाने-माने एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का निधन

 
Lagatar Desk: मराठी एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का शनिवार सुबह कोल्हापुर में उनके घर पर निधन हो गया. वे 88 साल के थे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 250 से ज्यादा फिल्में की थीं. इनमें से कुछ हिंदी फिल्में थी और ज्यादा मराठी फिल्में थीं. अपने चार दशकों के करियर के दौरान भालचंद्र कुलकर्णी ने कई थिएटर नाटकों, टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया. उन्होंने 1965 में सबसे पहले फोक प्ले में अभिनय करना शुरू किया था. वे खुद को महाराष्ट्र के रंगमंच के पारंपरिक रूप तमाशा की उपज कहते थे. कुलकर्णी ने सोंगद्या, पिंजारा और कई अन्य फेमस मराठी फिल्मों में काम किया था.भालचंद्र कुलकर्णी ने सहायक भूमिका के साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक छाप छोड़ी. भालचंद्र कुलकर्णी ने अपने करियर के पिछले चार-पांच दशकों में `असला नवरा नाको गन बाई`, `पिंजरा`, `बॉम्बे चा जवाई`, `सोंगद्या`, `थिरथरत`, `पहरक` जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई. भालचंद्र कुलकर्णी को उनकी सहायक भूमिका के लिए जाना जाता है. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-grand-journey-from-gaushala-with-the-tableau-of-shyam-baba/">चाकुलिया

: श्याम बाबा की झांकी के साथ गौशाला से निकली भव्य निशान यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही