Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक मुंडा ने ज्वाइन किया क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रख्यात न्यूरो सर्जन एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर अशोक मुंडा अब क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं. डॉक्टर अशोक मुंडा इससे पहले सात साल तक रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में न्यूरो सर्जन के तौर पर मरीजों की सेवा कर चुके हैं. इन्हें मस्तिस्क की सर्जरी में महारत हासिल है और इन्होंने अभी तक लगभग 5000 से भी जादा मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है, जिसमें कई जटिल  सर्जरी शामिल है. डॉ अशोक मुंडा एक अगस्त से दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल दीपाटोली और क्युरेस्टा ग्लोबल एसीएमएस इरबा में मरीजों की सेवा के लिए उपस्थिति रहेंगे. डॉ मुंडा के क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ज्वाइन करने पर ग्रुप के चेयरमैन अविनाश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश के सबसे बेहतरीन डॉक्टर्स इस ग्रुप के साथ जुड़ कर मरीजों की सेवा कर रहे हैं. इससे पहले भी प्रख्यात गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ अनिकेत कुमार अग्रवाल भी क्युरेस्टा हॉस्पिटल से जुड़ कर मरीजों की सेवा कर रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही