Search

 
 
 

प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्ट पद्म श्री रघु राय नहीं रहे, आज शाम दिल्ली में किया जायेगा अंतिम संस्कार

भारत के सुप्रसिद्ध  फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्ट पद्म श्री रघु राय नहीं रहे. रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में आज रविवार को निधन हो गया.
 
फोटो जर्नलिस्ट पद्म श्री रघु राय

 New Delhi : भारत के सुप्रसिद्ध  फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्ट पद्म श्री रघु राय नहीं रहे. रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में आज रविवार को निधन हो गया.

 

रघु राय के परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी. परिजनों के अनुसार आज शाम चार बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
 


रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता का जनक माना जाता था.  वे पांच दशकों से अधिक समय तक फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता जगत में छाये रहे.रघु राय के कैमरे से निकली तस्वीरें  इतिहास का जीवंत दस्तावेज मानी जाती हैं.

 

उनके द्वारा कैमरों में कैद की गयी तस्वीरें   भारत और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के गवाह रही हैं.  1971 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान प्रदान किया था.

 

जान लें कि उनकी सबसे चर्चित तस्वीरों में भोपाल गैस त्रासदी के बाद की वह तस्वीर शामिल है, जिसमें एक मासूम बच्चे का निर्जीव शरीर दिखता है. इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान  खींचा था.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही