Search

 
 
 

जाने-माने कवि कुंवर बेचैन सिंह का कोरोना से निधन, पत्नी भी संक्रमित

 

Delhi : कोरोना ने एक और शख्सीयत को अपना शिकार बना लिया है. इस कड़ी में जाने-माने कवि कुंवर बेचैन सिंह का नाम भी जुड़ गया. कुंवर बेचैन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वे कोरोना से ग्रसित थे और उनका इलाज दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में चल रहा था. हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कॉसमॉस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां वे गंभीर अवस्था में थे. उनकी पत्नी भी कोरोना से पीड़ित हैं. वे सूर्या अस्पताल में भर्ती हैं.

कुंवर बेचैन के कोरोना संक्रमित होने पर जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने बेड की अपील करते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, रात 12 बजे तक प्रयास करता रहा, सुबह से प्रत्येक परिचित डॉक्टर को कॉल कर चुका हूं. हिंदी के वरिष्ठ गीतकार गुरुप्रवर डॉ कुंवर बेचैन का कॉसमॉस अस्पताल, आनंद विहार दिल्ली में कोविड उपचार चल रहा है. ऑक्सीजन लेवल सत्तर पहुंच गया है. तुरंत वेंटि‍लेटर की आवश्यकता है. कहीं कोई बेड ही नहीं मिल रहा.

गाज़ियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे बेचैन सिंह

डॉ कुंवर बेचैन गाज़ियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे. कॉसमॉस अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहा था. कुमार विश्वास के ट्ववीट के बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मदद की थी और उन्हें कैलाश अस्पताल में वेंटिलेटर मिल पाया था. कवि कुंवर बेचैन के निधन की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने दी है. कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, `कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है. मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया. कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया.`

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही