Search

 
 
 

एबीवीपी लातेहार नगर इकाई का पुनर्गठन, नीरज यादव बने मंत्री

जिला संयोजक मुकेश यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नवनियुक्त नगर इकाई के पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी दी.
 

Latehar : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लातेहार नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया है. जिला संयोजक मुकेश यादव की अध्यक्षता में गायत्री मंदिर परिसर में हुई बैठक में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उरांव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. नीरज यादव को नगर मंत्री बनाया गया है. श्रीकांत पासवान, अतुल वर्मा, आशीष पांडे व रितेश कुमार को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया है.

मुकेश यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नवनियुक्त नगर इकाई के पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी दी. नगर मंत्री नीरज यादव ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सौभाग्यी की बात है. वे छात्र और राष्ट्र हित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. बैठक में नगर कार्यालय मंत्री आशीष पासवान, नगर खेल मंत्री विकास कुमार यादव, सह -खेल मंत्री रंजय कुमार, एसएफएस प्रमुख अनुज गुप्ता, सह प्रमुख अनिल कुमार यादव, चंदन यादव, परितोष कुमार, प्रिंस ठाकुर, आनंद यादव ने छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही