Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की कमेटियों का पुनर्गठन

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  निरसा-जूनकुदर श्रमिक कल्याण केंद्र में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की शाखा कमेटी एवं क्षेत्र कमेटी का पुनर्गठन शनिवार 18 दिसंबर को दोपहर संपन्न हो गया.  बीसीकेयू नेता अघम राम की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ. शाखा कमेटी में श्यामल दास अध्यक्ष एवं मोहम्मद कलाम सचिव, जबकि क्षेत्रीय कमेटी में चंदन सिंह अध्यक्ष एवं सचिव के रूप में बबलू दास को मनोनीत किया गया है.  चुने हुए पदाधिकारियों ने मजदूरों के हक में अपनी लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने की बात कही. उनकी सुरक्षा को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन पर दबाव बनाने का निश्चय दुहराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही