Search

 
 
 

अधिवक्ता परिषद की खूंटी जिला इकाई का पुनर्गठन

 
Khunti: अधिवक्ता परिषद्, झारखंड की खूंटी जिला इकाई की बैठक शनिवार को लाल रूपेन्द्र नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में खूंटी बार भवन में हुई. बैठक में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी पवन कुमार पाठक, संगठन आयाम के प्रान्तीय सदस्य हराधन प्रमाणिक, बुंडू इकाई के अध्यक्ष अनूप कुमार जयसवाल व महामंत्री संजय कुमार मुखर्जी विशेष तौर पर उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में निवर्तमान महामंत्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024-27 के लिए पुनर्गठित समिति की घोषणा की. वहीं बैठक की पूरी जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रान्त मीडिया सह प्रमुख एवं प्रान्त आउटरीच आयाम सदस्य रीतेश कुमार बॉबी ने दी. जो इस प्रकार है. संरक्षक मंडल सदस्यगण - तारामनी राम गंजू, विभाष चन्द्र बनर्जी एवं लाल रूपेन्द्र नाथ शाहदेव अध्यक्ष - रास बिहारी चौधरी उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक - प्रदीप साहू उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक - बयार सिंह नाग उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक- शशिकांत कुमारी महामंत्री - ठाकुर प्रसाद महतो मंत्री व संगठन आयाम सह संयोजक - सर्वश्री कुन्दन पाण्डे मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक - कृष्णगोपाल मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक - नम्रता कुमारी कोषाध्यक्ष - मनीष मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य सह न्यायप्रवाह प्रमुख - नितेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य सह महिला प्रमुख - अनिभा तिर्की कार्यकारिणी सदस्य सह न्यायकेन्द्र प्रमुख - मुकुल कुमार पाठक अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण - गौतम कुमार, राजेश कुमार,शंकर गंझू, जगरनाथ मुन्डा, विकास राम, सनिका सॉय मुर्मू, मनोज कुमार ठाकुर, अंकित आनन्द व ममता सिंह अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यगण - अमित कुमार, उमेश कुमार व प्रदीप कुमार ग॔झू. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/rss-meeting-begins-in-palakkad-kerala-leaders-of-32-organizations-including-jp-nadda-attend/">केरल

के पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक शुरू, जेपी नड्डा सहित 32 संगठनों के नेता शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही