Search

 
 
 

2.03 करोड़ से झारखंड के तीन जिलों में जेल कर्मियों के आवास की होगी मरम्मति व निर्माण कार्य

 
Ranchi :  झारखंड के तीन जिलों में जेल कर्मियों के आवास की मरम्मति और निर्माण कार्य होगा. इसको लेकर झारखंड गृह विभाग ने 2.03 करोड़ की राशि आवंटित की है. जिन जिलों के जेलों में मरम्मति और निर्माण कार्य होगा, उसमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची, मंडल कारा लातेहार और उपकारा खूंटी शामिल है. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस राशि की निकासी और खर्च करने का पदाधिकारी जेल अधीक्षक होंगे, जो संबंधित जिला कोषागार से राशि निकासी कर एक सप्ताह के अंदर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के खाते में ट्रांसफर करायेंगे.

जानें किस जिले में कितने की लागत से होगा मरम्मति और निर्माण कार्य :

  • - बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची : 75.42 लाख
  • - मंडल कारा लातेहार : 89.73 लाख
  • - उपकारा खूंटी : 38.83 लाख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही