Search

 
 
 

Lagatar Impact: ईई ने लिया संज्ञान, सड़क की हो रही मरम्मत

 
Medininagar: लगातार न्यूज़ में प्रकाशित खबर का असर हुआ. इस पर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता (EE) ने संज्ञान लेते हुए गुणवत्ताहीन सड़क को चकाचक करने का कार्य शुरू कर दिया है. गुणवत्ताहीन सड़क आज तय मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता और जिला प्रशासन की निगरानी ने इस बेहतर सड़क के निर्माण में बेहद भूमिका अदा की है. बता दें कि लगातार न्यूज़ ने मंगलवार को कौड़िया ग्रामीणों की शिकायत पर एक खबर प्रसारित की थी. जिस पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन और कार्यपालक अभियंता ने संज्ञान लेते हुए सड़क ठीक करने का आदेश दिया था. जिसके बाद आज संबंधित ठेकेदार द्वारा फिर से सड़क को उखाड़ कर बनाया जा रहा है. इधर स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार न्यूज़ के इस प्रयास के लिए आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही