Search

धनबाद-मैथन  जलापूर्ति पाइप में लीकेज की मरम्मत शुरू, शहर में 26 को भी जलापूर्ति प्रभावित

Nirsa : मैथन-धनबाद जलापूर्ति योजना की निरसा के देवियाना मोड़ के समीप क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मत का काम 25 अप्रैल की दोपहर शुरू हुआ. पीएचईडी के कनीय अभियंता भागीरथ कुमार ने बताया कि जहां-जहां राइजिंग पाइप में लीकेज है उसकी मरम्मत की जाएगी. विभाग ने मैथन से धनबाद जलापूर्ति बंद कर मरम्मत शुरू करवाई. शटडाउन लेने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने देवियाना मोड़ के समीप एनएच 2 पर व गांव के समीप राइजिंग पाइप से पानी पानी निकालकर मरम्मत की. वेल्डिंग कर लीकेज को बंद किया गया. जेई ने बताया कि मरम्मत कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा. यानी बुधवार को भी मैथन से धनबाद को पानी नहीं मिलेगा. अब गुरुवार से नियमित रूप से जलापूर्ति शुरू होगी. मालूम हो कि कुछ लोगों ने देवियाना मोड़ के समीप राइजिंग पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेने के दौरान पाइप  को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इससे रोज लाखों गैलन पानी यूं ही बर्बाद हो रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-in-the-zilla-parishad-board-meeting-7-7-lakhs-will-be-spent-in-water-scarce-areas/">धनबाद

: जिला परिषद बोर्ड की  बैठक में हंगामा, जलसंकट वाले क्षेत्रों में खर्च होंगे 7-7 लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp