Search

सड़कों के गड्ढों की मरम्मत से काम नहीं चलेगा, पूरा काम जल्द खत्म करें- हाईकोर्ट

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने कोडरमा की सड़कों की जर्जर हालत पर एनएच विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान को जनहित याचिका में तब्दील करते हुए इस मामले की सुनवाई की गयी. शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कोडरमा एनएच की वर्क रिपोर्ट भी मांगी है. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस और सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने की. राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/high-court-orders-ban-on-encroachment-in-ranchi-reservoirs-and-throwing-of-medical-waste/20050/">रांची

के जलाशयों में अतिक्रमण और मेडिकल वेस्टेज फेंके जाने पर रोक लगाने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

अदालत ने 2 सप्ताह के अंदर एनएच को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट ने कहा है की कोडरमा एनएच का निर्माण जल्द खत्म करना होगा . सरकार की तरफ से अदालत को बताया गया की कोडरमा की सड़कों के गढ़ों का मरम्मत कर दिया गया है. जिसपर अदालत ने कहा की सिर्फ गड्ढों को मरम्मत करने से काम नहीं चलेगा. बल्कि पूरी सड़क का काम जल्द खत्म करना होगा. अब 2 सप्ताह बाद इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी. इसे भी देखें-अदालतों">https://lagatar.in/security-of-courts-will-not-be-tolerated-on-the-next-hearing-cs-home-secretary-and-other-officers-join-vc-and-tell-the-court-the-plan-high-court/19937/">अदालतों

की सुरक्षा पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी, अगली सुनवाई के दिन सीएस, गृह सचिव समेत अन्य अधिकारी वीसी से जुड़कर अदालत को योजना बताएं- हाईकोर्ट
बता दें की रांची से बिहार जाने के क्रम में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की स्कॉट में शामिल दो गाड़ियां कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी इस दुर्घटना में स्कॉट कर रही जिप्सी में सवार दो जवान घायल भी हो गए थे. इस सड़क दुर्घटना में चीफ जस्टिस को किसी तरह की क्षति तो नहीं हुई थी. लेकिन उनके स्कॉट में शामिल गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इस दुर्घटना के पीछे कोडरमा की वज जर्जर सड़क बताया गया था. जिसके बाद हाईकोर्ट ने कोडरमा की बदहाल सड़क के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की है और अब इस स्वतः संज्ञान को जनहित याचिका में तब्दील कर दिया गया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//