Search

 
 
 

अल्पसंख्यकों के मामलों पर रिपोर्ट कार्ड जारी : एस अली

 
Ranchi: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की पूर्व संध्या मंगलवार को मदरसा इस्लामिया अपर बजार में अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों पर आमया संगठन के तत्वावधान पर अल्पसंख्यक रिपोर्ट कार्ड 2024 जारी किया गया. मौके पर अल्पसंख्यक मामलों के जानकार एस अली ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकार की रक्षा, उनकी धर्म, जाति, भाषा, संस्कृति परंपरा की सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.किंतु पिछले कुछ वर्षों में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें -संभल">https://lagatar.in/sambhal-electricity-department-installed-a-new-meter-in-the-presence-of-police-force-at-the-house-of-sp-mp-ziaur-rahman-burke/">संभल

: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बिजली विभाग ने नया मीटर लगाया

केंद्र एवं राज्यों की सरकार मौन हैं

केंद्र एवं राज्यों की सरकार मौन है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर पर जहां प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का लगातार उल्लंघन कर अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को टार्गेट किया जा रहा है. वहीं पूर्वजों द्वारा वक्फ किए हुए सम्पत्ति को छीनने की नियत से वक्फ अधिनियम 1995 को संशोधित करने के लिए वक्फ बिल 2024 लाया गया है. वहीं झारखंड में मुसलमानों के न्याय अधिकार से जुड़े अनेकों मामले फंसे हैं. जिनमें -10 जून 2022 रांची गोलीकांड में न्याय देने, मॉब लींचिंग कानून बनाने, 3712 उर्दू सहाय शिक्षक की प्राइमरी मिडिल स्कूल में बहाली अल्पसंख्यक आयोग आदेशवाद वाद संख्या 174/2015 के अनुसार करने, 543 उर्दू स्कूल जिनके स्टेटस छिने गये हैं पुन: बहाल करने, मदरसा आलिम फाजिल डिग्री की परीक्षा के लिए विश्विद्यालय स्थापित करवाने, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में प्लस 2 विद्यालय की स्थापना करने, अल्पसंख्यकों के लिए बजट में बढ़ोतरी करने, अल्पसंख्यक छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृति देने, अल्पसंख्यक युवको स्किल्ड ट्रेनिंग देने, यूपीएस, जेपीएससी, जेएसएससी के लिए अल्पसंख्यक कोचिंग संस्थान शुरू करने, अल्पसंख्यक निदेशालय का गठ़न करने, बुनकरों एवं ट्रेलरिंग पेशा से जुड़े अल्पसंख्यकों को सरकारी कार्य आवंटित करने, अल्पसंख्यक भूमिहीन को जमीन आवंटन करने, अल्पसंख्यक किसानों के लिए योजना शुरु करने, अल्पसंख्यक संवेदक व सप्लायर को कार्य आवंटित करने, यूपी, एमपी के तर्ज पर भैंस वंसीय के स्लॉटर की अनुमति देने जैसे कई मामले लंबित हैं. मौके पर झारखंड छात्र संघ के इकबाल खान, मो हैदर, अनीस अंसारी, परवेज आलम, शबरे अलाम, नफीसा परवीन, नूरजहां आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/zakir-hussain-park-is-in-poor-condition-due-to-lack-of-maintenance/">रांची:

जाकिर हुसैन पार्क देख-रेख के अभाव में बदहाल, पसरा है सन्नाटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही