Search

 
 
 

रिपोर्ट में खुलासा: 14 माह में झारखंड में लंबित कांडों में 13 गुना वृद्धि

 
SAURAV SINGH Ranchi :  झारखंड में बीते 14 महीनों में लंबित आपराधिक मामलों की संख्या में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है. इस बात का खुलासा झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट में हुआ है.  रिपोर्ट के अनुसार, 14 महीने पहले राज्य के विभिन्न जिलों में चार साल से ज्यादा पुराने मामलों की संख्या केवल 352 थी, जो अब बढ़कर 4588 हो गयी है. पुलिस मुख्यालय ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. मुख्यालय का कहना है कि 14 माह की समीक्षा अवधि के बाद भी चार साल से पुराने मामलों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि इस बात को दर्शाती है कि जोन और रेंज स्तर पर इन मामलों की नियमित समीक्षा नहीं की जा रही है. अगर इन मामलों की समय पर समीक्षा और निपटारा नहीं किया गया तो लंबित मामलों की संख्या और भी बढ़ सकती है.
जानें किस जिले में कितने मामले हैं लंबित : - रांची : 1576 - गुमला : 13 - लोहरदगा : 43 - सिमडेगा : 08 - खूंटी : 09 - धनबाद : 429 - बोकारो : 378 - हजारीबाग : 429 - गिरिडीह : 178 - चतरा : 196 - रामगढ़ : 01 - कोडरमा : 14 - जमशेदपुर : 106 - चाईबासा : 79 - सरायकेला : 119 - पलामू : 219 - गढ़वा : 153 - लातेहार : 80 - दुमका : 148 - देवघर : 43 - पाकुड़ : 14 - गोड्डा : 27 - जामताड़ा : 03 - साहेबगंज : 196 - रेल जमशेदपुर : 02 - रेल धनबाद : 02 - कुल : 4588
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही