Search

 
 
 

अचानक बदले मौसम से फसलों को नुकसान की डीसी से मांगी रिपोर्ट

 
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है. कई जिलों में बैमौसम बारिश हुई है. असामयिक बारिश एवं ओलापात से फसलों की क्षति का अंदेशा है. इसे देखते हुए कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग ने सभी उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी है. विभाग ने इस बाबत एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में फसलों की हुई नुकसान की तत्काल जांच कराएं. जांच कराने के बाद पूरी रिपोर्ट वे तत्काल आपदा प्रबंधन प्रभाग को उपलब्ध कराएं. इसके अलावा किसानों के फसलों की क्षति का आकलन करते हुए अनुदान की भी अधियाचना तैयार कर आपदा प्रबंधन प्रभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें – JSSC">https://lagatar.in/raghuvar-in-jssc-and-hemant-sarkar-in-jpsc-have-been-better-in-providing-jobs-to-the-youth-of-jharkhand/">JSSC

में रघुवर और JPSC में हेमंत सरकार झारखंड के युवाओं को नौकरी देने में रही है बेहतर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही