Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्यपाल मलिक सहित खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को पुलिस ने मीटिंग करने से रोका, हिरासत में लिया

NewDelhi : हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों की खापों के प्रतिनिधियों को आज दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने और 3 घंटे के बाद सभी को छोड़ दिये जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार खाप पंचायतों के सदस्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ बैठक करने आरके पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में एकत्रित हुए थे. वहां भीड़ होते ही पुलिस ने कहा कि मीटिंग करने की परमिशन नहीं है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 

सभी को हिरासत में लेते हुए पुलिस आरके पुरम थाने में ले आयी

जानकारी के अनुसार सभी को हिरासत में लेते हुए पुलिस आरके पुरम थाने में ले आयी. बाद में सभी को रिहा कर दिया गया. मामला सत्यपाल मलिक को CBI के समन से जुड़ा हुआ था. सत्यपाल मलिक का सम्मान करने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खाप प्रतिनिधि पार्क में पहुंचे हुए थे. बता दें कि जैसे ही सत्यपाल मलिक वहां पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने से रोक दिया. लगाया गया टेंट गिरा दिया गया. यहां खाप प्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वहां CRPF तैनाती थी.

मलिक की हिरासत के बारे में झूठी खबर फैलाई जा रही है

हिरासत की बात गलत बताते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम  मनोज सी ने कहा, ‘‘हमने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में नहीं लिया है. वह अपने समर्थकों के साथ आर के पुरम थाने में अपनी इच्छा से आये थे और हमने उन्हें सूचित किया कि वह अपनी इच्छा से जा सकते हैंय एक अन्य अधिकारी ने कहा, आर के पुरम के एमसीडी पार्क में एक बैठक होनी थी. श्री मलिक को इसमें हिस्सा लेना था. उन्हें बताया गया कि यह बैठक करने की जगह नहीं है और न ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कोई अनुमति ली थी, जिसके बाद मलिक और उनके समर्थक वहां से चले गये और बाद में पूर्व राज्यपाल खुद थाना आये.  दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि मलिक की हिरासत के बारे में झूठी खबर फैलाई जा रही है.

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो जारी किया

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने इस संबंध में वीडियो जारी कर कहा, जैसा कि मैंने कल ही आप सभी को आग्रह किया है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जो टिप्पणी की थी, उन्हें भाजपा दंड दे सकती है. कहा कि उन्हें CBI का समन इसी का फल है. चढ़ूनी ने कहा कि आज दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अनेक खापों के साथ उनका लंच कार्यक्रम था.

चढ़ूनी ने कहा, सभी अलर्ट रहें

दिल्ली पुलिस ने वहां पहुंच कर सभी को हिरासत में ले लिया. कहा कि हरियाणा के किसानों द्वारा रोड जाम करने, प्रदर्शन करने या अन्य तरीकों से विरोध करने को लेकर फोन आ रहे हैं. गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, मैं सभी साथियों को कहूंगा कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाये. लेकिन अलर्ट रहें

सत्यपाल मालिक अपनी कार से थाने आये

हिरासत में लिये जाने को लेकर साउथ वेस्ट DCP ने कहा, पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया. कहा कि सत्यपाल मालिक के बेटा और बेटी आरके पुरम इलाके में रहते हैं. सत्यपाल मालिक भीड़ के साथ एक पार्क मीटिंग कर रहे थे. पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगह पर मीटिंग की परमिशन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इनकार किया. सत्यपाल मालिक अपनी कार से थाने आये. पुलिस ने न तो उन्हें बुलाया था और न ही हिरासत में लिया था

 लोकसभा चुनाव 2019 में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमला हुआ 

2019 में लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमला हुआ था. हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. उस समय जम्मू कश्मीर के राज्यपा सत्यपाल मलिक थे. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि प्रधानमंत्री को कश्मीर के बारे में गलत जानकारी है. साथ ही कहा, केंद्रीय गृह मंत्रालय की चूक के कारण फरवरी 2019 में पुलवामा में जवानों पर घातक हमला हुआ, मुझे (सत्यपाल मलिक) उसके बारे में बोलने से मना किया था. सीआरपीएफ ने एयरक्रॉफ्ट की मांग की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विमान देने से इनकार कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही