Search

 
 
 

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधियों ने सीएम को दिया न्योता

 
Ranchi: तीन फरवरी को गुमला जिला में सिरसी ता नाले (सरना धर्म पूजा स्थल) का वार्षिक पूजा होना है. कार्यक्रम को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत (अनिबंधित) झारखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हे न्यौता दिया. इस दौरान केद्रीय सरना समिति के केद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि माघ महीना के बढती चांद को देखकर सरना धर्मावलंबी सृष्टि स्थल में पूजा पाठ करते हैं. अजय ने कहा कि इस धार्मिक स्थल में झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से हजारों लोग पहुंचते हैं. सरना धर्मावलंबी यहां पर आस्था प्रकट करते हैं. राष्ट्रीय सचिव गैना कच्छप ने कहा कि आदिवासियों का धार्मिक स्थल है. यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों आदिवासी समाज पारंपरिक वेशभूषा में पहुचते हैं. सरना मां के सामने मत्था टेकते हैं. घर, परिवार खुशहाल बना रहे इसकी कामना करते हैं. उनकी मुरादें भी पूरी होती हैं.

ये हैं इनकी मांगें 

-सिरसी ग्राम में मुख्य सड़क से सिरसी ता नाले (पूजा स्थल) जाने के लिए सड़क बनाया जाए. -पीने का पानी का उपलब्ध कराया जाए. -शौचालय का व्यवस्था किया जाए. -टेंट, कुर्सी, टेबल और साउंड सिस्टम दिया जाए. - विश्राम गृह का व्यवस्था किया जाए. - सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए. - सरना धर्म कोड लागू किया जाए.

ये हुए शामिल

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, राष्ट्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, राष्ट्रीय संयोजक अजय तिर्की, राष्ट्रीय सचिव गैना कच्छप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, राष्ट्रीय संगठन सचिव करमा उरांव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित गाड़ी, राजी पड़हा सरना प्रार्थना जिला समिति अध्यक्ष जयंती उरांव, लोहरदगा जिला प्रभारी नूतन कच्छप, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर अध्यक्ष सुभानी तिग्गा, कोषाध्यक्ष सीता खलखो, सुचिता बाड़ा समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – लॉस">https://lagatar.in/los-angeles-forest-fire-breaks-out-near-castaic-lake-8-thousand-acres-of-area-engulfed1004205-2/">लॉस

एंजिल्स : कास्टेइक झील के पास जंगल में लगी भीषण आग, 8 हजार एकड़ का इलाका चपेट में
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही