Search

 
 
 

गणतंत्र दिवस बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद 64 कैदियों के लिए बना आजादी का दिन

 
Ranchi :  गणतंत्र दिवस रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद 64 कैदियों के लिए आजादी की सुबह साबित हुआ. गणतंत्र दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में वार्षिक जेल अदालत लगायी गयी, जहां छोटे-मोटे सुलह योग्य मामलों में कई महीनों से बंद विचाराधीन कैदियों द्वारा अपराध स्वीकार किये जाने के बाद और उनकी अन्य परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें छोड़े जाने पर सहमति बनी. दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने जुर्म के लिए जेल की चहारदीवारी में कैद रहने के बाद दोष स्वीकार करने वाले कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय जेल अदालत में मौजूद रहे 

जेल अदालत के दौरान जिन कैदियों को रिहा किया जाता है, उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. जेल अदालत के मौक़े पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय समेत ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. जेल अदालत में कुल 64 मामले   निष्पादित किये गये. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही