Search

 
 
 

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मना, एनटीपीसी-एनएमएल ने 27.5 एमएमटी रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया

 
 Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिमेष जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, कोयला खनन ने तिरंगा झंडा फहराया. इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि एनटीपीसी 73,874 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ देश को रोशन कर रहा है.

इस वित्तीय वर्ष में  28.5 MMT कोयला प्रेषण किया 

उदाहरण दिया कि एनटीपीसी हर चौथे बल्ब को जलाकर देश की ऊर्जा सुरक्षा में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है. और इसका कोयला खनन व्यवसाय मुख्य व्यवसाय को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कहा कि इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी-एनएमएल ने 27.5 एमएमटी का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया है. साल-दर-साल (YoY) 65% की वृद्धि दर्ज की है. इस वित्तीय वर्ष में 77% (YoY) के साथ 28.5 MMT कोयला प्रेषण किया है.

बादाम कोयला खनन परियोजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन शुरू कर देगी

अनिमेष जैन ने कहा कि केरेन्डरी कोयला खनन परियोजना से कोयला उत्पादन इस साल 25 जनवरी से शुरू हुआ है. इसके साथ ही यह परियोजना एनटीपीसी को ईंधन देने के लिए कोयला उत्पादन करने वाली एनटीपीसी की 5वीं कोयला खदान बन गयी. उन्होंने कहा कि बादाम कोयला खनन परियोजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन शुरू कर देगी. इस अवसर पर, श्री जैन ने कर्मचारियों को उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए बधाई दी, जिसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हुआ और इसकी खदानों से एनटीपीसी बिजली स्टेशनों को भेजा गया. सीईओ, एनएमएल और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) ने कहा कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) खनन, ईंधन में आत्मनिर्भरता की कल्पना कर रही है. एनटीपीसी का लक्ष्य इस साल एनटीपीसी के 50 साल पूरे होने से पहले 50 एमएमटी हासिल करना है. कहा कि एनटीपीसी की कोयला खपत की 30% आवश्यकता 2030 तक पूरा करना है. 2037 तक एनटीपीसी की 50% कोयले की आवश्यकता को पूरा करने का लक्ष्य है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही