Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरवीएस कॉलेज में सोल्लास मना गणतंत्र दिवस

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने झण्डोत्तोलन किया. अपने संबोधन में सिंह ने उपस्थित सभी लागों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के उपरांत जब भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना, उसके बाद देश का बड़ा विकास हुआ. चाहे देश की साक्षरता दर हो, देश की आर्थिक दशा हो या फिर आम नागरिक का जीवन स्तर हो, हर क्षेत्र में राष्ट्र का बहुत विकास हुआ है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए यह गौरव की बात है कि आजादी के बाद मृत्यु दर 32 वर्ष थी वह आज वह बढ़कर 72 वर्ष हो गयी है. इस अवसर पर छात्र स्वपनिल एवं रुपेश ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये. अपर्णा एंड ग्रुप ने समूह गान तथा कार्यक्रम का संचालन रौनक व श्वेता ने किया. कार्यक्रम का संयोजन डॉ सुधीर झा ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-of-theft-and-snatching-after-a-fight-between-two-parties/">जमशेदपुर

: दो पक्षों में मारपीट के बाद चोरी और छिनतई का एफआइआर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही