Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस, बच्‍चों ने प्रस्‍तुत‍ि  से मोहा मन

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी. साथ ही विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्र गान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. विद्यालय के चारों सदनों ऋगवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद एवं सामवेद हाउस के बच्चों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व एनसीसी कैडेट ने किया. विद्यालय के बैंड ग्रुप के साथ उन्होंने कदम से कदम मिलाकर अद्भुत दृश्य प्रस्‍तुत किया. बच्चों ने देश के सम्मान की रक्षा करने की शपथ ली. राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का भारत सही अर्थों में पूरी दुनिया में नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है. प्राचीन काल में हमारे देशभक्तों ने जो गणतंत्र के बीज बोए थे, वह वृक्ष आज पल्लवित हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है. उन्होंने कहा कि भारत के युवा जो उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, आने वाले दिनों में वे ही भारत का मस्तक ऊंचा करेंगे. पूरे विश्व को अपना मानने का हमारा स्वभाव अनुकरणीय है. प्राचार्या परमजीत कौर ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस शुभ दिन पर हमें हमेशा अपने देश की स्वर्णिम विरासत को याद रखना चाहिए और एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-uncontrolled-scorpios-run-over-4-children-in-palamu-death-driver-in-custody/">BREAKING

: पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 बच्चों को रौंदा, मौत, ड्राइवर हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही