Search

 
 
 

डीएवी नंदराज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

 
Ranchi : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू ने बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सीनियर सिटीजन होम के वरिष्ठ सदस्य भोलानाथ प्रसाद ने प्रातः 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया तथा अपने अमूल्य वचनों से बच्चों को आशीर्वाद दिया. इसके बाद प्राचार्य रवि प्रकाश तिवारी ने आगंतुक अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का पावन दिन उम्मीदों-आकांक्षाओं का दिन है. यह अधिकार नहीं कर्तव्य देखने का दिन है. हम सच्चे अर्थों में नागरिक बनें. आजादी को बनाए रखने के लिए संविधान बना, जो अधिकार के साथ कर्तव्य सिखलाता है. हमें मजबूत नागरिक बनना है. आगामी सत्र से हम ड्रोन, रोबोटिक्स आदि नए विषयों को शुरू करने जा रहे हैं. इसके लिए मैनेजमेंट के हम आभारी हैं. अभी हम संसार के कई देशों से पीछे हैं. हम कभी विश्वगुरु थे, वही बनना है. हिमाद्रि तुंग श्रृंग से... , वृक्ष हों हरे भरे... अग्नि पथ अग्नि पथ जैसा बनना-बनाना है. आइए ! प्रण लें जितने का, सशक्त राष्ट्र बनाने का. इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों और संगीत शिक्षकों ने देशभक्ति से ओत प्रोत करने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर कई गणमान्य अधिकारी और समाज के प्रतिभाशाली लोग उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व सेक्रेटरी भारतीय शिक्षा बोर्ड एलआर सैनी, राजेन्द्र आर्य, प्रधान आर्य समाज रांची, कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार, आर्य समाज रांची आदि थे. इस अवसर पर एलआर सैनी ने कहा कि आज हम भारतीय गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. हमने काफ़ी कुछ पाया है. अभी 28 देशों को अस्त्र-शस्त्र भेज रहे हैं. आज भारत के तोपों से सलामी दी जा रही है. हम आज चंद्रमा और सूर्य के रहस्यों को जान रहे हैं. पर हमारा भी कुछ कर्तव्य है, पहले की गलतियों को सुधार करना है आगे बढ़ना है. कार्यक्रम में बच्चों की विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत भी किया गया. अंत में उप प्राचार्या रोमा विश्वास ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही