Search

राजधानी के स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम रही, बच्चों ने देश भक्ति से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किये

डीएवी पुंदाग के छात्र देशभक्ति से सराबोर रहे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/PUNDAG-11.gif"

alt="" width="600" height="400" />

Ranchi : एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में 75वें गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य एस के मिश्र ने झंडोत्तोलन किया. प्राचार्य ने तिरंगे को सलामी दी. विद्यालय के एलकेजी तथा यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न राज्यों के परिधान पहनकर लोगों को एकता का संदेश दिया. छठी तथा सप्तम कक्षा की छात्राएं शिवांगी और ऋतिका ने संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया.

सीमा पर तैनात वीर जवानों की वीरता को दर्शायी गयी 

कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने सीमा पर तैनात वीर जवानों की वीरता को दर्शाते हुए शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. प्राचार्य एस के मिश्र ने कहा कि हमारा देश, दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र है. इसकी एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखना हम सबका पुनित कर्तव्य है. देश को उन्नति के चरम उत्कर्ष तक पहुंचाने के लिए हम सबको अथक परिश्रम करना होगा. भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हम सभी को प्रयत्नशील रहना होगा.

..................................................................

दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/DPS.gif"

alt="" width="600" height="400" />  दिल्ली पब्लिक स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने ध्वजारोहण किया. विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा. इसके बाद सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत शिक्षा का महत्व नामक मंत्रमुग्ध कर देने वाले समूह नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई. इसमें राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया. छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आठवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी वृंदा द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण एकल गीत, सौ रागनियों से सजा भारत ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया.

तीसरी कक्षा के छात्रों ने नया भारत नामक भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया

तीसरी कक्षा के छात्रों ने नया भारत नामक भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भविष्य की कल्पना करते हुए न्याय, समानता और प्रगति का संदेश दिया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माता के रूप में राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करना अतिआवश्यक है. हम सभी भारतवासी को देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए. इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा पायलट पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया, इसके तहत विद्यालय की सभी बसों में लाइब्रेरी बनाई गयी हैं, जिसका उपयोग बच्चे यात्रा के दौरान ज्ञान प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं

..................................................................

नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/NIRJA.gif"

alt="" width="600" height="400" /> कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्राचार्या किरण यादव ने झंडोत्तोलन कर छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया. नौवीं कक्षा के छात्र राजदीप के नेतृत्व में समस्त छात्रों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराया और अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों को याद किया. विद्यालय के एनसीसी दल ने मार्च पास्ट किया. इस मौके पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विडंबना यह है कि हम अपने अधिकारों के प्रति तो सजग हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के पालन के प्रति उदासीन रहते हैं. हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए, अधिकार तो उस कर्म का फल है, जो मिलेगा ही.

..................................................................

टेंडर हार्ट में छऊ नृत्य के साथ गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

टेंडर हार्ट स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के वाईस चेयरमैन वेदान्त तिवारी ने प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन किया. एनसीसी बटालियन द्वारा मार्च पास्ट कर तिरंगें को सलामी दी गयी. इस अवसर पर झारखंड का लोकप्रिय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. विश्व प्रसिद्ध छऊ कलाकार पद्मश्री तारापद रजक के नेतृत्व में उनकी टीम ने महिषासुर मर्दनी की शानदार प्रस्तुति दी. वाईस चैयरमैन वेदान्त तिवारी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारत के महानायकों की शहादत को याद दिया. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में कदम ताल कर रहा है, इसी कड़ी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्य के महत्वपूर्ण लोकनृत्य छऊ का आयोजन कर अपनी संस्कृति को प्रोमोट करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से संविधान में मिले अधिकारों का उपयोग देश को सशक्त बनाने में उपयोग करने का अपील की

..................................................................

सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SURENDRA-NATH.gif"

alt="" width="600" height="400" /> सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्या समिता सिन्हा ने तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत, भाषण और नाटक का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया. स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें देश के सम्मान और अखंडता को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया

.................................................................

डीएवी हेहल में धूमधाम से मनाया गया  गणतंत्र दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/DAV-hehal.gif"

alt="" width="600" height="400" /> डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.. प्राचार्य एस के मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता के शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है. हमें इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और जोश के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की पंक्तियों को उद्धृत करत्ते हुए छात्रों को प्रेरित किया. मुख्य अतिथि अखिलेश शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस नये संकल्प का मौका है. सभी समता, स्वतंत्रता को संकल्प के साथ अपने जीवन में आत्मसात करें और आगत पीढ़ियों को सजग बनायें. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अखिल भारतीय डीएवी-2023 खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

..................................................................

डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/dav-ANANAD.gif"

alt="" width="600" height="400" /> डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई. मुख्य अतिथि मैनेजर डीएवी आनंद स्वामी स्कूल सह प्राचार्य डीएवी गांधीनगर, एस के सिन्हा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. विद्यार्थियों ने देशप्रेम की भावना को जागृत करते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत का अदभुत परिचय दिया. मुख्य अध्यापिका रोशी वाधवानी ने गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी को विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया. मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने गणतंत्र भारत के इतिहास को हमेशा स्मरण रखते हुए संविधान की गरिमा को अपने सत्कर्मो से अक्षुण्ण बनाये रखना होगा.

..................................................................

डीएवी कपिल देव में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/DAV-KaPIL-DEV.gif"

alt="" width="600" height="400" /> डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल में 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया. एनसीसी की शानदार परेड और बैंड पार्टी के शानदार धुन ने वहां उपस्थित लोगों में जोश और उत्साह से भर दिया. इस अवसर पर बच्चों ने शानदार नृत्य नाटिका संकल्प प्रस्तुत की, जिसमें झारखंड में आजादी की क्रांति की शुरुआत करने वाले बिरसा मुंडा से लेकर आज तक के भारत के विकास को दर्शाया गया. विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि आज हम विकास के दौर में चल रहे हैं. नारी शिक्षा अपने उच्चतम दौर में है. लेकिन नैतिक शिक्षा के अभाव में देश का बहुत बड़ा अहित हो रहा है. बच्चों में अच्छे संस्कार की जरूरत है.

..................................................................

संत माइकल में निकाली गयी शानदार झाकियां

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ST-MOCHEL.gif"

alt="" width="600" height="400" /> अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित संत माइकल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के निदेशक रमाकांत प्रसाद एवं सुषमा सिन्हा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकियां निकाली गयी. पिरामिड, नाटक, ग्रुप डांस एवं संस्कृत में प्रस्तुत भाषण को अभिभावकों एवं आगंतुकों ने जमकर प्रशंसा की

..................................................................

देशभक्ति में रंगे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SSSSSSSSS.gif"

alt="" width="600" height="400" /> सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्तिलाल नाथ दास ने भारत माता की पूजन कर समारोह का शुभारंभ किया. इसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया. छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत एवं रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की आजादी के बाद लिखित संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, इसी संविधान के आधार पर देश आगे बढ़ता जा रहा है. हमें देश एवं समाज के उन्नति के बारे में सोचना होगा. समाज और देश के प्रति अनुशासन एवं समर्पण भाव से ही देश को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp